गैस चूल्हा बेचने आए युवकों की घर पर महिला को अकेली देख बिगड़ी नीयत, करने लगे गंदी हरकत, फिर…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गैस चूल्हा बेचने वाले युवकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। चूल्हा बेचने आए दो युवक घर में अकेली महिला को पाकर गंदी हरकर करने लगे। वे घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वे भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामला कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटना 29 जून 2025 की है। पीड़िता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी, तभी दो युवक गैस चूल्हा बेचने के बहाने उसके घर आए। महिला को अकेला देखकर वे जबरन घर में घुस गए। महिला के विरोध करने पर भी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी आबिद (24) को 30 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले का दूसरा आरोपी फरार था। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दूसरे आरोपी शारिब अल्वी (20) का पता लगाकर उसे उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत सूचना दें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के लिए बनाया दबाव, रास्ता रोककर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार