महिलाओं को सशक्त बनाने के महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना की जरूरत – विकास उपाध्याय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को नवापारा नगर के बस स्टैण्ड में रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत महिलाओं को फॉर्म वितरण किए। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 8333 हर महीने दिए जाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से काफी परेशान है। महिलाओं को आजीविका के साधन जुटाने में काफी तकलीफ हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश में बढ़ी महंगाई से नारी शक्ति को निजात दिलाने के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना लागू की है।
महंगाई को देश की जनता पर थोप रही भाजपा
श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे हर महिला सशक्त बनेगी और देश भी मजबूत होगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रही है।
भाजपा देश में बढ़ती महंगाई को देश की जनता पर थोप रही है, जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कई महिलाओं के बीच जाकर उनके संवाद भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आपका समर्थन चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा के कलए कांग्रेस की सरकार लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, मजदूर, किसान, युवाओं के उन्नति व विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को विजियी बनाए देश में कांग्रेस की सरकार बनाए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct
यह खबर भी जरूर पढ़े
लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर से चुनाव लड़ेंगे कवासी लखमा, कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची