Gariaband Breaking – झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में गरियाबंद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से झाड़-फूंक करने के बहाने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की है।
मामला जिले के थाना छुरा का है जहां 13 अक्टूबर को सुबह एक महिला द्वारा अपने साथ झाड फूँक के नाम पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा द्वारा आरोपी बैगा हरिवचन शर्मा के विरूद्ध धारा 354, 376 भादवि का मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की तालाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को तीन घंटे के भीतर ही ग्राम भरुवामुडा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तुलाराम साहू, आरक्षक डेकेश्वर सोनी, नरेन्द्र साहू, शिवदयाल नागेश, पार्वती ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन