गरियाबंद ब्रेकिंग: चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, रिजर्व दल में शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद के राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। जवान रिजर्व दल में शामिल, उसकी ड्यूटी कूडेरादादर क्षेत्र में थी। घटना के बाद आसपास के पोलिंग बूथों में हड़कंप मच गया है। मामला पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धार के 34वीं बटालियन में तैनात जवान जियालाल पवार (52) ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खुद के रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि जवान मध्यप्रदेश बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला था। उसकी ड्यूटी गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में लगाई गई थी। कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान जवान ने खुद पर फायरिंग की। मामले की जानकारी साथियों को लगी तो भीड़ लग गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अन्य जवानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को फोन में बातचीत के दौरान किसी से विवाद हुआ था। खुदकुशी की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

थाने में आरक्षक ने खुद को मारी गोली: डेढ़ माह में थाने में सुसाइड की दूसरी घटना

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन