सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा तूफान वाहन पलटा, एक की मौत, 9 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तूफान वाहन में सवार सभी लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

बीच सड़क पर रखा था मुरुम

जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के सिहावा में रविवार को पटेल समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मगरलोड इलाके के बरना राजपाली से बड़ी संख्या में पटेल समाज के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी तूफान वाहन क्रमांक सीजी 05 एपी 5990 में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुर से आगे सड़क के बीचोंबीच मुरुम रखी हुई थी। रात के अंधेरे में चालक मुरुम नहीं देख पाया। मुरुम पर चढ़ते ही वाहन पलट गया।

एक की मौत, 9 लोग घायल

इस दुर्घटना में ग्राम मेघा निवासी सुखऊ राम पटेल (65) की मौत हो गई। वे वाहन के मालिक थे। वाहन उनके रिश्तेदार चला रहे थे। दुर्घटना में कुमार पटेल (58) ग्राम मंदरौद, मनोज पटेल (46) ग्राम खैरा, पुरुषोत्तम पटेल (32) ग्राम मेघा, तुलसीराम पटेल (45) ग्राम कोकड़ी और नीरज पटेल (35) ग्राम सेलदीप सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरुद और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भेजा दिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से कुरुद अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सिक्स लेन सड़क निर्माण में ठेकेदार ने लापरवाही से सड़क के बीचों-बीच मुरुम डाल दी है। सड़क लगभग बनकर तैयार हो गई है और वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। लेकिन रात में बजरी दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएँ हो रही हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटा, चालक की दबने से मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन