फिंगेश्वर रोड में बड़ा हादसा टला, चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और टायर व डीजल टंकी फटने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर के ग्राम बिजली के पास चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है ट्रक चालक कुरूद से धान लोडिंग के लिए कुंडेल धान संग्रहण केंद्र जा रहा था। इसी दौरान ट्रक से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने चालक को आवाज दी, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही राजिम से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण भीषण गर्मी में इंजन का ओवरहीट होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button