चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, पति ने काट दिया पत्नी का गला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नर्मदापुर के खालपारा में निवासी टेलसाय माझी (40 साल) अपनी पत्नी मुडाई माझी (38 साल) के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होता है। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर टेलसाय माझी ने टांगी से मुडाई माझी के गले पर जोरदार वार कर दिया। टांगी के वार से मुडाई माझी का गला कट गया। वह जमीन पर गिर गई एवं उसकी मौके पर मौत हो गई।

बच्चे घर पहुंचे तो घटना का खुलासा

घटना के बाद टेलसाय माझी भाग निकला। मृतका के तीन बच्चे हैं जो दोपहर में रिश्तेदारों के घर गए थे। एक बच्चा शाम करीब पांच बजे वापस घर पहुंचा तो घर के बरामदे में अपनी मां का शव देखकर बच्चा रोने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की। उसे हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक घटनास्थल पर जांच जारी थी।

चरित्र शंका को लेकर विवाद

आसपास के लोगों ने बताया कि टेलसाय माझी को अपनी पत्नी का संबंध दूसरे युवक से होने का शक था। इसे लेकर उनका विवाद तीन दिनों से हो रहा था। आज दोपहर विवाद बढ़ गया तो टेलसाय माझी ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी टेलसाय माझी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है। उसके चचेरे भाई भी नर्मदापुर में निवास करते हैं। मां की हत्या एवं पिता के गिरफ्तार होने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दंपती घर की खेती के अलावे मजदूरी भी करते थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेटे के सामने मां की हत्या, लोहे के रॉड से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन