ट्रेन में रोकी गई नाबालिक बच्चों की तस्करी, दोनो बच्चे सुरक्षित, आरोपी पर केस दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 12102 ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट की जनरल बोगी में नाबालिक बच्चों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन ने तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी दी और संयुक्त कार्रवाई की गई।

चाइल्ड हेल्प लाइन, आरपीएफ, जीआरपी और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने ट्रेन में कार्रवाई कर दो नाबालिक बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान राशिद मल्ला (उम्र 34 वर्ष), निवासी दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को बच्चों को शालीमार रेलवे स्टेशन से बाटनेरा (महाराष्ट्र) की कपड़ा फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया।

रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन बूथ लाया गया, जहां उनसे अलग-अलग बात की गई। मामले की जानकारी जीआरपी थाना में दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ कानून के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति के आदेश पर बच्चों को शासकीय बाल गृह (बालक), माना कैंप में सुरक्षित रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में चाइल्ड हेल्प लाइन अगस्त 2025 से शुरू हुई है। अब तक चाइल्ड हेल्प लाइन ने 60 से 70 ऐसे बच्चों को रेस्क्यू किया है, जिन्हें सुरक्षा और देखभाल की जरूरत थी। इनमें बाल मजदूरी, बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति, घुमंतू और भटके हुए बच्चे शामिल हैं। बाल कल्याण समिति के आदेश पर करीब 50 बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके घर भेजा जा चुका है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

बाल तस्करी का प्रयास विफल, ट्रेन से 06 नाबालिकों का किया गया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button