चरित्र शंका: अधेड़ ने गला घोंटकर कर दी प्रेमिका की हत्या, पांच बच्चों की मां है महिला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पति की मौत के बाद पांच बच्चों की मां एक अधेड़ को दिल दे बैठी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, बीते दो साल से वह अधेड़ को छोड़कर अपने बच्चों के पास आ गई। ऐसे में अधेड़ प्रेमी ने उसके चरित्र पर शंका करने लगा। इसी के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ लोगों ने महिला की पहचान मुन्नी बाई केंवट के रूप में की। वह जबड़ापारा की रहने वाली थी और शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास झाड़ू-पोंछा करने जाती थी।
पति की मौत के बाद अधेड़ से हुई पहचान और बन गया संबंध
महिला की लाश देखकर पुलिस शुरू से गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी। लिहाजा, महिला के बच्चों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही थी। इस दौरान पता चला कि महिला करीब 10 साल पहले पति की मौत के बाद कोनी के बाम्बे आवास निवासी अजय कुमार गुप्ता (42) से उसकी जान पहचान हुई। अजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। लिहाजा, उसने विधवा महिला से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। वह बच्चों से अलग अजय के साथ बतौर पत्नी रहने लगी थी। बाद में बच्चे बड़े हुए तब महिला को मना करने लगे। इसके चलते वह दो साल से अजय को छोड़कर बच्चों के साथ रहने लगी थी।
चरित्र पर शंका, इसलिए मार डाला
पुलिस ने संदेही युवक अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पहले वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने महिला की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दूसरे युवक से बात करती थी। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था। शुक्रवार की देर शाम वह महिला से मिलने गया था। इस दौरान उसने उसे दूसरे युवक से बातचीत बंद कर अपने साथ रहने की जिद किया। लेकिन, महिला अपने बच्चों को छोड़कर रहने से मना कर दी। अजय गुस्से में आ गया और उसने पहले महिला को थप्पड़ मारा। फिर स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी अजय से महिला का मोबाइल बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film