सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक, तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शिवपुर तिराहा के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में बोलेरो चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिग ब्रेकिंग: आरंग में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन