नवापारा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा के चम्पारण चौक के पास बीती रात्रि अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके शरीर के कई चोंट आई है। युवक का नाम खिलेश सोनवानी बताया जा रहा है। वह फिंगेश्वर का रहने वाला है। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त की बारात में पहुंचे थे दो युवक

Related Articles

Back to top button