डॉ. दिलीप साहू साहू अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- गरियाबंद के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ दिलीप साहू को अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकरणी सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय तैलिक महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तथा तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के महामंत्री द्वय हलधर साहू व दया राम साहू के अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर व राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने किया गया है। उनके नियुक्ति पर साहू समाज के लोगों तथा मित्रों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से साहू समाज के गरियाबंद जिला नारायण साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र साहू, डाॅ. रामकुमार साहू, लोकनाथ साहू, जीवन साहू, सोहन साहू, भवानी शंकर साहू, टीकम साहू, भोले साहू, रामकुमार साहू, उमा साहू, डाॅ. लीलाराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शुभचिंतक शामिल है। इस अवसर पर डाॅ. दिलीप साहू ने कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरे ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। समाज के विकास एवं उत्थान के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल