दुर्गा पंडाल के पास युवक की मिली लाश: संदेहियों से पूछताछ जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दुर्गा पंडाल के पास युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि लौटने वक्त ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। युवक के सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं। वहीं, गमछा गले में फंसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव (38) होटल में काम करता था। घर में उसकी पत्नी कविता यादव, 16 साल की बेटी पूजा और 6 साल का बेटा पंकज यादव रहते हैं। मंगलवार की रात संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन को लगा कि वह दुर्गा पंडाल के पास रह गया होगा। इसके चलते उन्होंने उसकी तलाश भी नहीं की।
बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल रोड में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी। परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के नाम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब शव पर मक्खियां झूम रही थी। वहीं, उसके सिर और गले में चोट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई, तब पुलिस उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। लेकिन, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
शव के पास मिली एक्टिवा
पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। लेकिन, उन्हें हत्या और आरोपियों का कुछ पता नहीं है। दुर्गा पंडाल की दूरी भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। मौके से पुलिस ने एक्टिवा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सैलून दुकान चलाने वाले युवक की है। पुलिस ने दुर्गा समिति के लोगों से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि रात में संतोष को मोहल्ले के तीन युवकों के साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस उन युवकों को संदेही मानकर पकड़कर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film