बच्ची की हत्या का राज खुला: पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, गुस्साए भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर के सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 7 दिसम्बर से गायब 8 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर को गिरफ्तार किया। नशेड़ी किशोर ने बच्ची की हत्या के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को ये राज खुलते ही पुलिस ने किशोर को पकड़ा। मिनटों में ये खबर पूरी कालोनी में फैली और भीड़ का गुस्सा आरोपी पर फूट पड़ा। पुलिस गुरुवार को आरोपी को लेकर स्पॉट वेरीफिकेशन के लिए आई थी। इस दौरान कॉलोनी वालों ने उसे घेर लिया।
पुलिस के सामने किसी ने उसे तमाचे जड़े तो किसी ने घूंसा मारा। फोर्स ने किसी तरह उसे गाड़ी में बिठाया तो भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया। कांच तोड़ने की कोशिश। पुलिस गाड़ी के सामने रोड पर बाइक गिरा दी ताकि गाड़ी आगे न बढ़ पाए। खासी मशक्कत के बाद फोर्स आरोपी किशोर को वहां से थाने ले जा सकी। पुलिस के अनुसार पड़ोसी लड़के ने पहले गला घोटकर हत्या की। उसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी शव को दीवार किनारे रखकर भाग निकला।

अंधेरा होने के बाद दोबारा गया और शव को हिलाकर देखा कि बच्ची जिंदा तो नहीं है। उसके बाद शव के ऊपर कार्टून और सुखी लकड़ियों कोे डालकर भाग निकला। उसके बाद दोबारा उस इलाके में गया ही नहीं है। आरोपी को दोबार पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। उसके बाद छोड़ दिया। मंगलवार रात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने हत्या के बाद दुष्कर्म की बात कबूल की है। गुरुवार को पुलिस आरोपी को घटना स्थल लेकर गई थी। जहां लोगों का गुस्सा फूट गया। महिलाएं पुलिस अफसरों से कह रही थी कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। स्थानीय लोग आरोपी को जघन्य अपराध के लिए खुद सजा देना चाहते थे। उसे पुलिस की गाड़ी से खींचकर निकालने का प्रयास किया।

दिन में कर दिया था बच्ची का खून

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सड्डू कॉलोनी से 7 दिसंबर को गायब 8 साल की बच्ची की उसी दिन हत्या हो गई थी। घटना के दिन दोपहर 2 बजे मृतका, उसकी बड़ी बहन (10 साल) और 14 साल का आरोपी तीनों गार्डन की ओर गए थे। वहां कुछ सब्जियां तोड़ी। उसके बाद मृतका की बड़ी बहन सब्जी लेकर घर आ गई। मृतका और आरोपी वहीं गार्डन के पास बैठे हुए थे। दोपहर 3 बजे आरोपी ने गार्डन में बैठे-बैठे नाबालिग से छेड़खानी का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध किया।
उसके बाद आरोपी बहला-फुसलाकर उसे खाली जगह पर ले गया। वहां जबरदस्ती की कोशिश की। बच्ची ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की। आरोपी ने मुंह दबा दिया। इससे बच्ची का दम घुट गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया फिर वहां से भाग निकला और घर आकर सो गया। रात 8 बजे दोबारा वहां पहुंचा। शव को हिलाकर देखा। बच्ची की सांसें थम गई थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film