जिला प्रशासन के नेक पहल के लिए प्रतिभागियों ने दिया धन्यवाद, छात्र बोले – यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में मिलेगी बड़ी मदद

प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- यूपीएससी 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । जिसमें छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। टेस्ट में कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन के नेक पहल से प्रतिभागियो को काफी मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान और सी-सेट के पेपर के माध्यम से मॉक टेस्ट में काफी मदद मिलेगी।

इस आयोजन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आया। बेमेतरा निवासी गगन चौबे ने कहा कि यह परीक्षा प्रतिभागियों के लिए काफी सहयोग पूर्ण रहा है। इस टेस्ट से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी। रायपुर की सृष्टि तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्य में यूपीएसी के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है। यहां पहली बार ऐसा परीक्षा होने से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। राजनांदगांव के देवेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से तैयारी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।

218 प्रतिभागीयों ने दो पालियों में दिए टेस्ट

इस मॉक टेस्ट के लिए 218 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था।  जिसके लिए दो पालियों में यह परीक्षा ली गई। यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन हुआ। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया गया। परीक्षा का आयोजन कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चौबे काॅलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय में हुआ। पहले पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट का टेस्ट लिया गया । प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल