सौतले पिता ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब चीखी तो बगल में रह रहे पिता ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। भिलाई-3 पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसकी 9 साल की बेटी थी। महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के साथ उसके आधे घर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसने युवक से शादी की और उसके साथ अपने पति के बगल से ही रहने लगी। उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी।
शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पिता के जबरदस्ती करने पर बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई। बेटी की चीख सुनकर बगल से रह रहा असली पिता दौड़ा। उसने वहशी सौतेले पिता की जमकर धुनाई की और बेटी को बचाया। इसके बाद जब महिला घर लौटी तो बेटी ने पूरी हकीकत बताई। यह सुनते ही मां बच्ची को लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film