सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत: धड़ से अलग हुआ सिर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक पेपर देकर लौट रहा था। तभी देर रात ये हादसा हुआ है। घटना चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल(34) पेपर देने के लिए रायपुर गया था। वह पेपर देकर रात के वक्त लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वो एक जबरदस्त एक्सीडेंट का शिकार हो गया। बताया गया कि आस-पास के लोग जब रात के करीब 12 बजे के आस-पास मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है। जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है।
लिफ्ट लेकर आगे जाना चाहता था
पुलिस ने बताया है कि वह चांपा स्टेशन से उतरने के बाद लिफ्ट लेकर ही ब्रिज तक पहुंचा था। इसके बाद वह आगे फिर से लिफ्ट लेने की कोशिश में था। उससे पहले यह हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन