10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या : जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा घर से बिन  बताए निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सैंडल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।
वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका  हुआ है। ये सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। सभी तुरंत खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उधर, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है। बहरहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन