एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पति-पत्नी सहित 4 साल की मासूम भी शामिल, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक बड़ी दुःखद घटना सामने आई है, जहां रात में सोते हुय एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह जब वे नहीं उठे तब परिजनों ने उन्हे उठाने की कोशिस की लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों नींद में ही काल के गाल में समा गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, चन्दरपुर गाँव के रहने वाला कवल अपनी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम ममता के साथ प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहा था। घर के बाकी अन्य लोग उसके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। परिवार ने ठंड से बचाव और कमरे को गर्म रखने के लिए सिगड़ी पर कोयला जलाया था। जिसके बाद जब सुबह घर के लोगो ने परिवार को उठाने की कोशिश की और जब दरवाजा तोड़ के अंदर गए तो देखा तीनो की मौत हो चुकी थी।
सिगड़ी बना मौत का कारण

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि घर में रौशनदान या खिड़की न होने से, सिगड़ी का धुआँ बाहर नहीं निकल पाया। सिगड़ी जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती है, जो बंद कमरे में रहने पर घातक साबित होती है। जिसके वजह से तीनों की नींद में की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम का माहौल है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8










