अभनपुर ब्रेकिंग: तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 44 किलो गांजा जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की कार में अवैध रूप से गांजा का तस्करी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस रायपुर की एंटी क्राइम साइबर यूनिट टीम और पुलिस टीम संयुक्त रूप से ग्राम बेंद्री नेशनल हाईवे रोड पर वाहनों की चेकिंग हेतु पॉइंट लगाकर संदेही वाहन सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 18 एफ 1100 को रोका गया। कार में तीन लोग सवार थे। वहीं कार की डिक्की में तीन सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी के अंदर 22 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। गांजा का वजन 44 किलो 600 ग्राम कीमत 484000 बताया जा रहा है।

पुलिस ने कार में सवार विशाल शर्मा उर्फ बाबा 27 वर्ष अमेठी के संग्रामपुर, सनी कुमार कोरी पिता राजेश कुमार कोरी 19 वर्ष पीथीपुर एवं अंशुल कुमार जाटव पिता मेवा लाल जाटव उम्र 19 वर्ष संग्रामपुर से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार साहू, प्रआ सत्यनारायण साहू, आरक्षक किशन बंजारे, प्रीतम पुरौना एवं एंटी क्राइम साइबर यूनिट रायपुर से सहायक उप निरीक्षक मंगलेश्वर सिंह परिहार, आरक्षक अनिल राजपूत, राजकुमार देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल