राजिम ब्रेकिंग: कलयुगी पिता ने दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाया, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी के जंगल में 10 माह के दुधमुंहे बच्चे की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को फंदे से उतरवा कर चिरघार भिजवाया। इधर जांच में पता चला की बच्चे को उसके ही पिता ने फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने आरोपी पिता दौलत बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे का पिता दौलत बंजारे बार-बार उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी पिता झगड़ा किया। इसके बाद बच्चे को उससे छिनकर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला उसके बाद बच्चे की खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर आरोपी ने बच्चे को गनियारी के जंगल में ले जाकर पैंट-शर्ट के सहारे फांसी पर लटका दिया। उसके बाद जब घर पहुंचा, तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी।

परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

गरियाबंद ब्रेकिंग: रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन