गुटखा के पैसों के लिए बेटे ने ली मां की जान, पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने महज गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 14 जून की शाम करीब 7.40 बजे भेड़िकोना निवासी तिहारिन बाई माली अपने 25 वर्षीय बेटे लखन माली को खाना परोस रही थीं। इसी दौरान नशे का आदी लखन अपनी मां से विमल गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो बेटा आगबबूला हो गया।

मां जान बचाकर भागी

बताया जा रहा है कि पैसे नहीं मिलने से नाराज लखन ने पहले अपनी मां के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए तिहारिन बाई घर से निकलकर भागने लगीं, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। घर के पास स्थित टेप नल तक पहुंचते ही उसने एक बड़ा पत्थर उठाया और मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

पत्थर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए डभरा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचा आरोपी

हत्या की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन माली को कुछ ही घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा बरामद कर लिया है। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध: इस बात पर देवर का भड़का गुस्सा, भाभी की कर दी हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button