निजी विद्यालय संघ का बड़ा निर्णय : 5 सितम्बर को विद्यालय बंद कर नही मनाएंगे शिक्षक दिवस, ये बड़ी वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 5 सितंबर को स्कूल बंद कर शिक्षक दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार शासन प्रशासन से विभिन्न स्तरों पर बातचीत की जाती रही है परंतु आज पर्यंत तक कोई भी परिणाम नहीं निकला।अब अपनी मांगों को लेकर निजी विद्यालय संघ ने आंदोलन का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रायपुर में आहूत की गई। जिसमें अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इसी क्रम में सर्वप्रथम 5 सितंबर की शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय बंद कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम नही मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि जब हम शिक्षकों को समय पर ना तो वेतन दे पा रहे हैं ना ही उन्हें उचित मानदेय दे पा रहे हैं, तो कैसा सम्मान।पिछले कई वर्षो से आर टी ई की राशि रोक कर रखी गई है, और पिछले 12 वर्षों से आरटीई की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है । जबकि महंगाई कहां से कहां पहुंच गई है ।

आरटीई में प्रवेश देने शासन का रहता है दबाव

वही दूसरी ओर आरटीई में प्रवेश देने शासन का जबरदस्त दबाव रहता है। जब हमारे स्कूलों के 25 प्रतिशत छात्रों का पैसा स्कूलों को मिलेगा ही नहीं, तो स्कूल कैसे चलेगा ? बार-बार स्कूलों की कमियां बताकर पैसा को रोक दिया जाता है। अब प्रदेश संगठन ने आंदोलन करना तय किया है।

5 सितंबर को स्कूल बंद रखकर शिक्षक दिवस ना मना कर काली पट्टी लगाकर प्रेस वार्ता कर अपनी पीड़ा प्रदेशवासियों के समक्ष रखने की बात कही।

और भी खबरों कि लिए क्लिक करे:-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल