1 घंटे के भीतर 21 कट्टा धान की चोरी, घटना सीसीटीव्ही कैमरा में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के बेलर सोसायटी में धान चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 1 घंटे के भीतर 4 चोरों ने 21 कट्टा धान चुरा ले गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है। ं

जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की रात 1.45 के आसपास 4 अज्ञात चोर बेरल धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और बेखौफ होकर 21 कट्टा धान चोरी कर ले गए। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में कैद हो गया है। घटना के बाद खरीदी केन्द्र के सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं कि चोर चोरी करते रहे और सुरक्षाकर्मी सोते रह गए। समिति प्रबंधक ने घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दी।

समिति के प्रबंधक नीलकंठ साहू ने फिंगेश्वर पुलिस को बताया कि 30.11.2023 के रात्रि करीबन 01.45 बजे अज्ञात चोर द्वारा धान उपार्जन केन्द्र मे लगे फैसिंग तार को लागकर 21 बारदाना धान भरे बोरी को चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बोरे में में 40-40 किलो धान कुल धान 8.40 क्विंटल किमती 18,337 है।

चोरी की घटना सीसीटीव्ही कैमरा में कैद हो गई है, जिसमें चेहरा स्पष्ट पहचान नहीं आ रहा है। प्रबंधक के शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। वहीं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करे

अवैध धान ले जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त, नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज, गरियाबंद पुलिस ने की कार्यवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल