जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद: लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरीडीह में सोमवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाडी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में खोलबहरा सिदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील सिदार, फुल साय सिदार, माधुरी सिदार, संतोष उर्फ अशोक सिदार को गिरफ्तार किया है। इन चारों के कब्जे से डण्डा और टंगिया बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

लड़कियों के बीच ढिशूम ढिशूम, दो गुटों में जमकर हाथापाई, एक-दूसरे के खींचे बाल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल