लड़कियों के बीच ढ़िशूम-ढ़िशूम: एक-दूसरे के खींचे बाल, जमकर चले लात-घुंसे, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह घटना बिलासपुर जिले के रिवर व्यू का बताया जा रहा है। वीडियों में लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचते और मुक्का मारते दिख रही हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बिलासपुर जिले के रिवर व्यू में लड़कियों के बीच मारपीट हुई। लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे और हाथ-मुक्के चला रही हैं। बाल पकड़कर जमकर पिटाई कर रही हैं। कुछ लड़कियां बीच-बचाव भी करती दिख रही हैं, लेकिन लड़कियां मान नहीं रही हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की है।

दोनों गुटों में किस बात को लेकर विवाद हुआ, फिलहाल यह सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि लड़के को फंसाने को लेकर विवाद हुआ था। लड़कियों के बीच सरेराह मारपीट होते देखकर रिवर व्यू रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। हमले में लड़कियों को चोटें भी आई हैं। उनके साथ आए लड़कों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट के दौरान लड़कियों को हल्की चोटें भी आई है।

वीडियो :-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

रायपुर में दो युवतियों के बीच ढिशूम ढिशूम: बीच सड़क में जमकर हंगामा, देखिए वीडियो

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन