कुरूद डबल मर्डर केस: 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, डीजे बंद कराने को लेकर हुआ था विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी समारोह में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग है। मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसबोड़ में ध्रुव परिवार में शादी थी, जहां रविवार 21 अप्रैल को तिल्दा नेवरा क्षेत्र से बारात आई हुई थी। बारात में पहुंचे युवक डीजे में नाच रहे थे, तभी एक युवक वहां आया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। इसी बात को लेकर वहां झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु की।

बिरेझर पुलिस ने बताया कि जांच में 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया और संदिग्ध आरोपियों को चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। साक्षियों से कथन के आधार पर चाकू मारने वाले आरोपियों की पता तलाश कर पहचान किया गया। जिसमें नरोत्तम ध्रुव पिता नारायण ध्रुव, आयुष साहू पिता शिवदयाल साहू, पोखराज यादव पिता मोहन यादव के अलावा दो नाबालिगों ने जुर्म करना स्वीकार किया। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग आरोपी को नाबालिक कशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

कुरूद ब्रेकिंग: शादी समारोह में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद, 2 युवकों की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल