मुख्यमंत्री ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन को लेकर की ये अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

बता दे कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में STF, DRG, CoBRA, CRPF की टीम विशेष अभियान में गई थी। सुरक्षा बलों के वापसी के दौरान जिला बीजापुर के तर्रेम एरिया में मंडीमरका के जंगलों में जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। विस्फोट से STF के 2 जवान ग्राम बम्हनी, बाकुलवाही जिला नारायणपुर निवासी कॉन्स्टेबल सत्तेर सिंह और लक्ष्मीनगर मोवा रायपुर निवासी कॉन्स्टेबल भरत लाल साहू शहीद हो गए और 04 जवान घायल हो गये है। घायल जवानों को उनके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है l

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन को लेकर की अपील

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप अवश्य ही अवगत होंगे कि नक्सल मोर्चे पर अपने कर्तव्य पथ पर हमारे दो जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए वीरगति प्राप्त की है। उनकी शहादत पर हमें गर्व है, किंतु मन व्यथित भी है। ऐसे में मैं अपना जन्मदिन कैसे मना सकता हूं।

मेरे सभी प्रियजनों, सम्मानीय साथियों और आदरणीय समर्थकों से विनम्र अपील है कि वे भी मेरे जन्मदिन पर कोई आनन्द उत्सव का आयोजन न करे। यदि हो सके तो हमारे अमर जवान शहीदों की पुण्य स्मृति में एक वृक्ष अवश्य लगाए।

हॉस्पिटल पहुंचकर घायल जवानों का हाल-चाल जाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद IED ब्लास्ट में घायल एसटीएफ के 4 जवानों को देखने हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी साथ थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घायल जवानों का हाल- चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने IED ब्लास्ट में शहीद हुए दो जवानों को नमन करते हुए कहा की हम माओवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने घायल जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

बड़ा नक्सल आपरेशन : मुठभेड़ में 3 महिला समेत 13 नक्सली ढेर, AK47, इंसास जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद, वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल