नवापारा के श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में एक माह तक गूंजेगी रामकथा, विधि-विधान से हुआ शुभारंभ!

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के स्थानीय कसेर समाज द्वारा धार्मिक व सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई। श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में आज, 17 मई 2026 (रविवार) से एक महीने तक चलने वाले संगीतमय रामायण पाठ का गरिमामय शुभारंभ हुआ।

यह पावन आयोजन पुरुषोत्तम मास के विशेष अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो 15 जून 2026 तक प्रतिदिन नियमित रूप से चलेगा। भव्य राम दरबार की स्थापना और पंडित द्वारा विशेष पूजन आयोजन के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में भव्य राम दरबार सजाया गया। पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के संग भगवान श्री राम जी के दरबार का पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद रामायण पाठ की शुरुआत हुई।

पुरुषोत्तम मास पर मंडली के अध्यक्ष नन्दलाल कंसारी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन का श्रवण व कीर्तन करना अतीव फलदायी होता है। संदेश नंदलाल कंसारी के माध्यम से समाज को इस पुनीत कार्य से जुड़ने की प्रेरणा दी गई।

शाम 4 से 6 बजे तक प्रभु राम की चौपाई

कसेर समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस एक माह के महायज्ञ में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक समाज की रामायण मंडली द्वारा प्रभु श्री राम की चौपाइयों का संगीतमय गान किया जाएगा। इस पावन महीने में किए गए रामायण श्रवण से परिवारों में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जन-शामिल हुए और सभी ने मिलकर प्रभु श्री राम की आरती की। आयोजन समिति ने कसेर समाज की समस्त मातृशक्तियों, युवाओं और श्रद्धावान बंधुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन शामिल होने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रारंभ हुआ पुरुषोत्तम मास : जप-तप, दान और भक्ति का मिलेगा हजार गुना फल – पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button