पेट्रोल-डीजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पैदल मार्च निकालकर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस स्टैंड चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए छल्लानी पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही बाधाओं से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार स्थिति को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही।
किल्लत के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं मिलने से आमजन घंटों भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पहले ही चरम पर है, ऐसे में ईंधन संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल ईंधन की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, निर्माण यादव, पूर्व पार्षद मंगराज सोनकर, राजा चावला, सुरेंद्र साहू, सुनील जैन, बल्लू देवांगन, अभिजीत श्रीवास, पूर्णानंद साहू, जितेंद्र कोसरे, शेखर साहू, आशीष दीवान, बीरबल राजपूत, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू, बजरंगी कंसारी, अजय गाड़ा, अतुल ठाकुर, अनूप खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज युवकों ने की कर्मचारियों से मारपीट, गिरफ्तार











