गरियाबंद में मलेरिया के 20 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे, डॉक्टर बोले-अधूरे इलाज पीड़ित के लिए हो सकता है जानलेवा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में मलेरिया बीमारी के इलाज के लिए भर्ती मरीज अस्पताल छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को मलेरिया से पीड़ित करीब 40 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसमें से 20 मरीज इलाज छोड़ कर भाग गए। ये मरीज मैनपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी जानकारी मैनपुर प्रशासन को दे दी है।

जानकारी के अनुसार मैनपुर क्षेत्र के ग्राम भालूकोना, बम्हनी, कुहीमाल, तुहामेटा, सीहार, टांगापानी, कोयबा, कुल्हाड़ी घाट, बेसराझर से मलेरिया पीड़ित 40 गंभीर मरीज 19 जुलाई को गरियाबंद जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए थे। जिसमें से 20 मरीज 20 जुलाई की रात अस्पताल छोड़कर भाग गए। इसमें 10 से 14 साल बच्चे भी शामिल है। भागने की इस घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन ने मलेरिया नोडल अफसर, मैनपुर प्रशासन को जानकारी दिया गया है।

बहाना बनाकर मांग रहे थे छुट्टी

जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार पीड़ितों को कोई अस्पताल में भर्ती कराना नही चाह रहा था। जांच के बाद पीड़ितों को अभियान चलाकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ बच्चों के पालक कृषि कार्य का बहाना बताकर छुट्टी मांग रहे थे। पीड़ित पॉजिटिव होने के कारण इनका पूर्ण इलाज करना जरूरी था। इसलिए अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों को निगरानी में 4 से 5 दिन का इलाज चलाया जाना था। डॉक्टर ने बताया कि अधूरा  इलाज पीड़ित के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। पॉजिटिव के गांव में होने से फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

बारिश में बढ़ रहा टाइफाइड, डायरिया, डेंगू और मलेरिया का खतरा, कहीं आप भी ना हो जाए शिकार, ऐसे करे अपना बचाव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन