तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू, समुचित उपचार के लिए डॉक्टरों को दिए निर्देश

विधायक ने आर्थिक मदद भी की

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम कोदोबतर में पिछले दिनों तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 10 वर्षीय बालक धनेश कमार पिता पुन्नू राम कमार का हालचाल जानने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा पहुंचे। विधायक ने अस्पताल के वार्ड में जाकर पीड़ित बालक और उसके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बता दे कि यह दर्दनाक घटना बीते 21 मई को गरियाबंद परिक्षेत्र के ग्राम कोदोबतर चट्टान पारा में घटित हुई थी जहां अपने घर के आंगन में खेल रहे मासूम धनेश पिता पुन्नू राम कमार पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक रोहित साहू ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल गरियाबंद जिला कलेक्टर, डीएफओ (और सीएमएचओ से फोन पर चर्चा की थी। विधायक के निर्देशों के बाद बालक को बेहतर और त्वरित इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से गरियाबंद जिला अस्पताल से तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया।

की आर्थिक मदद

मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू ने डॉक्टरों की टीम से चर्चा कर बच्चे के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को निर्देशित किया कि बालक के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और दवाइयों से लेकर हर जरूरी चिकित्सकीय सुविधा समय पर सुनिश्चित की जाए। इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। मासूम धनेश को सर्वोत्तम इलाज मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मासूम धनेश का इलाज फिलहाल डॉक्टरों की गहन निगरानी में चल रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीड़ित परिवार को विधायक ने अपनी ओर से परिजनों को तत्काल नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की ताकि अस्पताल में रुकने और अन्य जरूरतों में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार मिलने वाली त्वरित मुआवजा राशि भी जल्द से जल्द परिवार को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगरीय निकायों में शुरू होगा महा सर्वे : वर्षों से काबिज पात्र परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक और स्थायी पट्टा, जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें और नियम?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button