आधी रात पति-पत्नी के बीच विवाद: गुस्से में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पत्नी पर FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद गुस्से में पत्नी ने अपने ही पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद गंभीर हालत में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी राकेश कौशिक और उसकी पत्नी द्रोपति कौशिक के बीच 22 मई की रात करीब 1 बजे विवाद हो गया है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि द्रोपति कौशिक ने घर में रखे हंसिए से पति राकेश कौशिक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा।
घटना के बाद राकेश के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राकेश कौशिक खटिया पर गंभीर हालत में मिला, जबकि उसका कटा हुआ प्राइवेट पार्ट अलग पड़ा था। परिजन तत्काल घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी द्रोपति कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला











