भाजपा नेता के फार्म हाऊस में मिली अधेड़ की लाश, शरीर में मिले चोट के निशान, संदिग्धों से पूछताछ जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के फार्म हाऊस में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग में एक फार्महाउस है। जहां कोटरा गांव के रहने वाले संजय ठाकुर (50) का खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद डौंडीलोहारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आया था और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पार्टी की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि दो दिन पहले ही सारंगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस नेता हरिराम पटेल की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पैसे के लेन-देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पढ़िए पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

धारदार हथियार से कांग्रेस नेता की हत्या, खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में सड़क किनारे मिली लाश, इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल