अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, सर्पदंश पीड़िता के साथ आई थी, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर एक महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अस्पताल में भर्ती सर्पदंश पीड़िता की दादी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व चिकित्सा अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम परसवारकला निवासी 52 वर्षीय श्यामपति बाई अपनी 17 वर्षीय पोती पार्वती को लेकर अस्पताल पहुंची थी। पार्वती को सांप ने डस लिया है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां इलाज चल रहा है। सोमवार शाम श्यामपति की लाश पेड़ पर लटकते मिली है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी कैंपस की जांच में निकले थे। नेत्र विभाग के पीछे पेड़ के सहारे महिला का शव फांसी से लटका देख वे आवाक रह गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन व पुलिस की टीम पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तवित स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में जुट गई है।

फांसी लगाई, वहां पसरा रहता है सन्नाटा

महिला ने नेत्र वार्ड के पीछे व इंसीनेटर प्लांट के बीच वाले इलाके में फांसी लगाई है। यहां पीछे में कुछ छोटे साइज के पेड़ हैं। यह इलाका पीछे होने से यहां सन्नाटा पसरा रहता है। वह यहां तक कैसे पहुंची ये भी एक बड़ा सवाल है। महिला की स्थिति देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

आधी रात युवक को मिलने बुलाया फिर पत्नी ने पति के साथ मिलकर कर दिया ये कांड, दोनों गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन