बाइक सवार दंपत्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसा बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र का है।

पत्नी का इलाज कराने धमतरी जा रहे थे दंपत्ति

जानकारी के मुताबिक चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी निवासी कोमलचंद साहू अपनी पत्नी नेमलता साहू का इलाज कराने बाइक से धमतरी के अस्पताल जा रहे थे। दोपहर करीब 1.50 बजे वे एनएच-30 पर ग्राम चिटौद़ तालाब के पास पहुंचे ही थे कि धमतरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अचानक ट्रैक्टर को बस्ती की ओर मोड़ दिया। जिससे बाइक चला रहे कोमलचंद का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के सामने वाले हिस्से से जा टकराया। इस हादसे में नेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे, सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। कोमल चंद के भी सिर और सीने में चोटें आईं।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कोमल को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, जतमई-घटारानी मार्ग पर हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल