कांग्रेस नेता ने परिवार के साथ खाया जहर, परिवार के चार लोगों की मौत, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट हुई है। खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बोंगा पार में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पंचराम की पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), दो बेटे सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। घटना के बाद चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने पहले ही दम तोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि पंचराम यादव ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करता था। पंचराम बाजार से कर्ज लिया हुआ था। आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया की मृतक के घर की सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही मौत  का कारण पता चलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, वारदात के बाद हत्यारे ने लगाई फांसी, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह..

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल