रेत उत्खनन में लगी चेन माउंटेन मशीन को एसडीएम ने किया सील, उसी रात चुरा ले गए रेत माफिया, एक आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर राजिम एसडीएम विशाल महाराणा ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ छापा मारकर चेन माउंटेन मशीन को जब्त करने पहुंचे थे। लेकिन मशीन चालू नहीं हो पाया तो एसडीएम ने मशीन को सील कर कोटवार के सुपुर्द कर दिया। उसी रात रेत माफिया द्वारा चेन माउंटेन मशीन को चोरी कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम कुटेना के ग्रामीणों द्वारा पैरी नदी से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत की गई थी। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम व नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम विशाल महाराणा ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ कुटेना पैरी नदी क्षेत्र में पहुंचकर नर्सरी के पास एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर थाने लाने चाहा, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई।

रात अधिक हो जाने के कारण एसडीएम ने मशीन को मौके पर शीलबंद कर ग्राम कोटवार बृजलाल कोसरे के सुपुर्द कर दिया। अगले दिन 11 सितंबर को मशीन गायब मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि सुरेन्द्र साहू एवं ललित कुमार सिंह उर्फ संजय बिहारी द्वारा सीलबंद मशीन का ताला तोड़कर ले गए है। कोटवार ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद सहायक खनिज अधिकारी फागूलाल नागेश ने पाण्डुका थाने में मशीन चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के बाद पाण्डुका पुलिस आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इस दौरान आरोपी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ललित कुमार उर्फ संजय बिहारी को महादेव घाट फिंगेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सुरेंद्र साहू फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, ग्रामीणों ने अवैध रेत उत्खनन बंद कराने दिया आवेदन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल