गरियाबंद ब्रेकिंग: कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, जादू-टोने की आशंका, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक बार फिर कब्र से लाश निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस एक व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी निवासी भूखन विश्वकर्मा खेती किसानी का काम करता है। भूखन की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा (55 वर्ष) का 22 सितंबर 2024 को निधन हो गया। उसके शव को परिजनों एवं ग्रामीणों के बीच शाम को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया था। उसी रात को गांव के नंदे यादव और उसके साथी द्वारा मिलकर कब्र को खोदा गया।

फावड़ा लेकर पहुंच श्मशान घाट

दूसरे दिन 23 सितंबर को एक ग्रामीण ने कब्र खुदा हुआ देख इसकी जानकारी भूखन को दी। जिसके बाद भूखन गांव वालों के साथ श्मशान घाट पहुंचा, तो उसकी पत्नी सुनेती के क्रब से मिट्टी हटा हुआ दिखाई दिया। भूखन ने आसपास पता किया, तो गांव के नंदे यादव द्वारा फावड़ा लेकर श्मशान घाट जाने की जानकारी मिली। नंदे यादव से गांववालों ने पूछताछ की, तो उसने कब्र खोदने की बात स्वीकार ली। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

जादू-टोने में लाश बाहर निकालने की आशंका

सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को सही तरीके से वापस दफना दिया। पुलिस ने मामले में नंदे यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोने के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला गया होगा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ऐसा ही एक मामला जून 2024 में फिंगेश्वर क्षेत्र में ग्राम पसौद में आया था। जहां एक युवती के शव से शरीर के कई अंग गायब मिले थे । मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों ने मृतका की कब्र खोदकर उसके हाथों को काट दिया था।  (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें )

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अंधविश्वास में कब्र खोदकर शव के काट दिए हाथ, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव, कब्र से बाहर आया खौफनाक सच

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन