नवापारा ब्रेकिंगः पैसे को लेकर विवाद, दो युवकों को चाकू मारा, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में एक बदमाश ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नवापारा के सोमवारी बाजार निवासी भास्कर निषाद (23) मजदूरी करता है। 31 मई की रात करीब 10 बजे रामजानकी पारा निवासी महेंद्र उर्फ बंटी कहार ने पैसे के लेनदेन को लेकर भास्कर को मोहल्ले में बुलाया। भास्कर जब मौके पर पहुंचा तो दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महेंद्र उर्फ बंटी ने गुस्से में आकर भास्कर से गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कृष्णा उर्फ कृष शर्मा (24) पर भी महेंद्र ने चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार निकाला गया जुलूस

घटना के बाद महेंद्र भाग निकला। खून से लथपथ भास्कर निषाद और कृष शर्मा को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कृष शर्मा को रायपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महेंद्र उर्फ बंटी कहार पिता संजय कहार (23 वर्ष) के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवापारा नगर पालिका चौक से बस स्टैंड तक आरोपी का जुलूस भी निकाला।

नवापारा एसआई अरूण कुमार साहू ने बताया कि भास्कर निषाद और आरोपी महेंद्र उर्फ बंटी कहार के बीच पैसौ को लेकर विवाद हुआ था। महेंद्र ने भास्कर और उसके साथ कृष्ण उर्फ कृष पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

कवरेज के लिए गए पत्रकारों से मारपीट, पिस्टल लेकर धमकाया, मचा बवाल, अब पुलिस ने आरोपियों का आधा सर मुंडवा कर निकाला जुलूस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल