पति की क्रूरता: शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पत्नी को मार डाला, लोहे के हथियार से किया हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक हैवान पति की ऐसी क्रूरता सामने आई है, जिसे जानकर आपका भी दिल दहल उठेगा। दरअसल, सेक्स के लिए मना करने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हैवान ने पहले लोहे के हथियार से पत्नी के सिर पर हमला किया, फिर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद साड़ी से उसका गला घोंट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है।

मृतका के भाई ने दी घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार पटना क्षेत्र के ग्राम हथवर निवासी सुनीता सिंह (26 वर्ष) की 11 नवंबर को मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतिका के भाई ने पुलिस को दी। बताया कि सुनीता की लाश लहूलुहान हालत में खाट में पड़ी थी। सुनीता का पति विशाल सिंह घर से फरार हो गया था। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुनीता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कोरिया एएसपी मोनिका ठाकुर व डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि सुनीता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि, विशाल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक भी करता था और शराब पीकर आए दिन विवाद ओर मारपीट करता था। पुलिस ने फरार विशाल सिंह के ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह इनकार करती थी और विवाद करती थी।

संबंध बनाने के लिए मना किया तो मार डाला

विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की रात भी 11 बजे उसने पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगी। उसने पत्नी सुनीता सिंह की पिटाई कर दी और पास पड़े लोहे के फाइल (रेती) से सिर पर हमला कर दिया। सुनीता सिंह बेहोश हो गई तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस का डंडा डाल दिया। गुस्से में उसने साड़ी से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद रात को घर में ही रहा। सुबह उसने सुनीता सिंह की मौत की सूचना मायके पक्ष को दी और भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह (35 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल