अभनपुर ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव के हुए दो टुकड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को कुचल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि मृतक का शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के कल्पतरू प्लांट के पास देर रात अज्ञात वाहन ने इलेक्ट्रीक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार गिर गया और अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े (23 वर्ष) के रूप में की गई। वह बोरिया खुर्द का रहने वाला है। वहीं घायल युवक की पहचान रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे (22 वर्ष) रूप में हुई है। वह सिवनी रायपुर का रहने वाला है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन