गरियाबंद बिग ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली हुए ढेर, एक जवान घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें डीआरजी, सीआरपीएफ और ओडिसा स्पेशल फोर्स की संयुक्त टीम शामिल है। यह मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट के जंगल में हुई है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर कुल्हाड़ीघाट के जंगल में सुबह से ही दोनों राज्यों के सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त टीम के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। मौके पर जवानों ने कई सामान भी बरामद किया है।

मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हुआ है जिसके गले से गोली छूकर निकली है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं। देर शाम तक मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है। क्षेत्र में और भी नक्सलियों के होने की संभावना जताई जा रही है। नक्सलियों के मारे जाने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नक्सली मुठभेड़ : 5 महिला और 7 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, मौके से कई हथियार और माओवादी सामग्री भी मिले

Related Articles

Back to top button