गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपए के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले की पुलिस ने गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने 2 तस्करों के पास से करीब 14 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लाल कलर की स्विफ्ट कार में दो युवक गांजा छुपा कर ले जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने घेराबंदी का कार को रूकवाकर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गुलशन साहू और हेम नारायण साहू बताए। दोनों गुण्डरदेही बालोद जिला के रहने वाले हैं। पुलिस गाड़ी की तलाशी ली, तो दो सफेद बोरे में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो युवकों ने कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने गांजा को जब्त किया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब 14 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब एक लाख चालीस हजार रुपए होगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों गुलशन और हेमनारायण को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन