गरियाबंद के नवनियुक्त जिला CEO मरकाम ने संभाला कार्यभार, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह बने उप जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के लिए नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत घासीदास मरकाम ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी प्रकार नव नियुक्त अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तत्पश्चात कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है।
जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। कुमार सिंह नागेश जिला अंकेक्षक (पंचायत) को प्रभारी उप संचालक पंचायत का प्रभार दिया गया है।
लिंक अधिकारी – कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर होंगे।
प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर, नवीन भगत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 अफसरों का तबादला











