12 लाख के सामान समेत ट्रक की चोरी, रायपुर में कबाड़ी के पास बेचते आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 12 लाख के सामान के साथ ट्रक की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक को कबाड़ी वाले के पास बेचने गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

ट्रक में था 12 लाख से अधिक के सामान

दरअसल, शांति नगर निवासी डुगेश्वर साहू ने सुपेला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि बीते 27 जनवरी की रात उसने लोड ट्रक को सुपेला घड़ी चौक के पास खड़ा किया था। इसके बाद वो वहां से अपने घर शांति नगर चला गया था। अगली सुबह जब वापस आकर देखा तो ट्रक को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। ट्रक सीजी 07 एनए 5125 में 25.510 मिट्रिक टन स्ट्रीप्स क्वाइल लोड थी। उसकी अनुमानित कीमती 12 लाख 89 हजार 567 रुपए थी।

कबाड़ी वाले के पास रंगे हाथों गिरफ्तार

इस तरह आरोपी ने ट्रक के साथ 22 लाख 89 हजार 567 रुपए की चोरी की। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। चोर को पकड़ने पुलिस के साथ एसीसीयू टीम की जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर के बिलासपुर रोड उरला क्षेत्र में कबाड़ी हरीचरण सिंह के गोदाम में एक व्यक्ति 1 नग लोहे का स्ट्रीप्स क्वाईल बेचने गया है। उस एक क्वाइल का वजन 2 टन से अधिक है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव कुमार सिंह पिता दिनेश कुमार सिंह (40 वर्ष) निवासी कुठेला भाठा सिंगारपुर सिटी बताया। वो पुलगांव थाना के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शादिल अंसारी के किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया फिर जेल भेजा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, ब्लॉस्ट होते ही मचा हड़कंच, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल