बैंक सखी का काम करने वाली महिला से धोखाधड़ी: पुलिस के पकड़ में आया आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद जिले में बैंक सखी का काम करने वाली एक महिला से धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार धवलपुर की रहने वाली रेवती निषाद (33 वर्ष) बैंक सखी का काम करती है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को अपने दुकान तिरंगा चैक धवलपुर में थी तभी उसके मोबाइल में 19 हजार रूपये का आहरण कर लेने का मैसेज आया। पीड़िता ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मैनपुर पुलिस टीम ने पतासाजी के दौरान मोंहदा निवासी तुलेश सिन्हा से पूछताछ की। पूछताछ में तुलेश ने उक्त धोखाधड़ा करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी तुलेश सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सुर्यकांत भारद्वाज, सउनि जोहन राम ध्रुव, प्रआर विनोद सिंह नरेटी, सतीश यादव (सायबर सेल), आरक्षक संजय सुर्यवंशी, कोमल सोनकर, दीपक साहु, सैनिक पुरूषोत्म डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल