पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या: पुलिस को ऐसे हुआ शक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। इस बीच बच्ची को जूस पिलाने की बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया, तब युवक ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इस काम में युवक की दीदी-जीजा और भांजी ने भी साथ दिया है। पुलिस ने मामले में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रामायण चैक निवासी भूपेश ओझा (43) शनिवार दोपहर के समय अपनी पत्नी प्रीति ओझा (35) को लेकर अस्पताल पहुंचा था। उसने अस्पताल में बताया कि प्रीति बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने जब प्रीति को देखा, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। फिर उसका पीएम किया गया। चूंकि मामला संदिग्ध लगा रहा था। इस वजह से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को ऐसे हुआ शक
सोमवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उसके पति भूपेश को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भूपेश बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने भूपेश से सख्ती से पूछताछ की। तब भूपेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जूस पिलाने को लेकर हुआ विवाद
भूपेश ने बताया कि मेरा आए दिन प्रीति से विवाद होता था। मेरी बहन कीर्ति मिश्रा अपनी परिवार के साथ शादी के बाद से हमारे साथ रहती थी। इस वजह से प्रीति और नाराज होती थी। कीर्ति से भी प्रीति का विवाद होता था। इस बीच 15 अक्टूबर को बच्ची रो रही थी। मैंने प्रीति को उसे जूस पिलाने के लिए कहा था। मगर प्रीति विवाद करने लगी। उसने बच्ची को जूस पिलाने से भी मना कर दिया था। इस वजह से मैं गुस्से में आ गया और मैंने प्रीति को जमकर पीट दिया। बाद में रस्सी से उसका गला भी घोंट दिया।
बहन-जीजा के साथ नाबलिग भांजी गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि इस काम में उसकी बहन कीर्ती, उसकी नबालिग भांजी और जीजा मनु कुमार मिश्रा ने भी साथ दिया है। उसने बताया कि किसी को कुछ पता ना चले। इसलिए हमने बाथरूम में गिरकर घायल होने की झूठी कहानी अस्पताल में बताई थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामला का खुलासा किया है। युवक की निशानदेही पर उसकी बहन, नाबालिग भांजी और जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल