पैंगोलिन को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ कर रहे थे तस्कर, 3 तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद  :- जिले में स्तनधारी जीव पैंगोलिन को कथित रूप से बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पेट्रालिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की तीन व्यक्ति एक पीले रंग के प्लास्टि के बोरी में वन्यजीव पेंगोलिन (सालखपरी) को अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करने के नियत से ग्राहक की तलाश में नगरी (धमतरी) क्षेत्र से गरियाबंद की तरफ आ रहे है।
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम अवगत कराकर भुतेश्वरनाथ मंदिर रोड छिंदीला तिराहा पारागांव के पास नाकाबंदी प्वाईंट लगाया गया। कुछ समय बाद मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के आधार पर मोटर सायकल काला रंग के बुलेट क्रमांक सीजी-04-एन.टी.-2904 में सवार तीन व्यक्ति पहुंचे। पुलिस उन्हें रोककर पूछताछ व तलाशी ली गई । उनके पास से 12.46 किलोग्राम वजन का एक पैंगोलिन मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपी रमेश कमर (47), रूपेश साहू (33) और खुमानलाल कंवर (23) को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि इस जीव को कई बीमारियों के उपचार में मददगार समझा जाता है और इसकी अत्यधिक कीमत के कारण इसकी तस्करी की जाती है।

Related Articles

One Comment

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल