सिनेमा 36 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड 2025 : मोर छैयां भुईयां 2 बेस्ट फिल्म, सतीश जैन बेस्ट डायरेक्टर, ये बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

16 कैटेगरी में लोगों ने की थी ऑनलाइन वोटिंग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग पर आधारित सिनेमा 36 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड 2025 का आयोजन महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें 2024 में रिलीज फिल्मों को 16 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। साथ ही 2 स्मृति अवॉर्ड भी शामिल था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार गुलाल वर्मा रहे। अध्यक्षता देबाशीष मुखर्जी ने की। अन्य अतिथियों में अजय रघुवंशी, यशवंत साहू और एसके गुप्ता मौजूद रहे। अवॉर्ड शो में मोर छैयां भुईयां 2 को बेस्ट फिल्म समेत 7 अवॉर्ड मिले। इसके अलावा बेस्ट एक्ट्रेस दीक्षा जायसवाल को मोर छैयां भुईयां 2 के लिए मिला। इसी तरह बेस्ट एक्टर अमलेश नागेश फिल्म हंडा के लिए चुने गए।

बता दे कि यह छत्तीसगढ़ का पहला सिने अवॉर्ड था जिसमें दर्शकों को शामिल किया गया था। यानी दर्शकों ने चुना बेस्ट कौन है।इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग के बाद डेटा निकाला गया और वोटिंग की काउंटिंग की गई। इसी आधार पर रैंकिंग तय हुई। इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट कॉमेडियन, बेस्ट सिंगर, बेस्ट विलन सहित 16 कैटेगरी में लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग की थी ।

इन्हें भी मिले अवॉर्ड

बेस्ट कोरियोग्राफर: चंदनदीप ( हंडा)
बेस्ट सिंगर फीमेल: अनुपमा मिश्रा और कंचन जोशी
बेस्ट सिंगर मेल: सुनील सोनी ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: सुनील सोनी (मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर : सिद्धार्थ सिंह ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट कॉमेडियन: पप्पु चन्द्राकार( हंडा)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : दीक्षा जायसवाल (बीए फाइनल ईयर)
बेस्ट डेब्यू एक्टर: दीपक साहू ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: अंजली सिंह (माटी पुत्र)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: क्रांति दीक्षित ( माटी पुत्र)
बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव: उपासना वैष्णव( दूल्हा राजा)
बेस्ट एक्टर निगेटिव: पुष्पेंद्र सिंह ( माटी पुत्र)
बेस्ट एक्ट्रेस: दीक्षा जायसवाल ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट एक्टर: अमलेश नागेश ( हंडा)
बेस्ट डायरेक्टर : सतीश जैन ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट फिल्म: मोर छैयां भुईयां 2

बता दे कि अनुपमा मिश्रा ने हंडा फिल्म का गीत ए छैल छबीला रे….. गाकर धूम मचा दी थी। वहीं कंचन जोशी ने डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का गाना देख देख के…. गाया था। इन दोनों गानों को जबरदस्त प्रसिद्धि मिली थी।

स्मृति अवॉर्ड

निशांत उपाध्याय स्मृति सम्मान: संजय महानंद
राजेश अवस्थी स्मृति सम्मान: मनोज जोशी

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

टीना टप्पर का सरप्राइज पैकेज निकले ताबीर, बने मेन विलन, सतीश जैन ने भी की जमकर तारीफ

Related Articles

Back to top button